Site icon Thenews15.in

बंदरा में बीस सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक सम्पन्न

 योजनाओं में धांधली और भ्रष्टाचार पर उठे सवाल

मुजफ्फरपुर/बंदरा।संवाददाता।

प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वासी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत में बीडीओ आमना वासी व अन्य अधिकारियों ने बीस सूत्री समिति के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।

बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर समिति सदस्यों ने गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं। सदस्य जयप्रकाश यादव ने मनरेगा योजना में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूटखसोट का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक ने शिक्षकों की बैठक अवैध रूप से अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर कराई है।

सदस्य मनोज झा ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं सदस्य राम नरेश साह ने नल-जल योजना की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया कि अधिकांश वार्डों में नल-जल व्यवस्था ठप है।

इन सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी मामलों की जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सदस्य मो. कलाम, राम नरेश साह, मनोज झा , देवेन्द्र पाण्डेय, अर्चना देवी, वंदना देवी, बैजनाथ पाठक, ओम प्रकाश सहनी, भोला राम सहित अन्य गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version