फिरोजाबाद के क्षय रोग विभाग ने राज्य में पाया दूसरा स्थान

 रोगियों के प्रति बेहतर स्वास्थ सुविधाओं को लेकर जिलेवार की जाती है रैंकिंग

फिरोजाबाद । वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्ति दिलाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। जनपद में क्षय रोग विभाग द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास सफल हो रहा है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि क्षय रोग विभाग को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेवार हुई रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है, जबकि प्रथम स्थान बिजनौर जिले को मिला है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने क्षय रोग विभाग को बधाई देते हुए कहा कि रोगियों के प्रति सहानुभूति और सम्मान देने के साथ ही पोषण की व्यवस्था कराना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संभावित रोगियों की जांच आदि करा कर शीघ्र उपचार मुहैया कराना ही सफल कार्य का नतीजा है। जन समुदाय में टीबी के प्रति जागरूकता पैदा करना, दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों तक विभाग की पहुंच से ही क्षय रोग मुक्त समाज की स्थापना संभव है।
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ बृजमोहन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेवार मार्च में हुई रैंकिंग में जनपद को दूसरा स्थान मिलना यह दर्शाता है कि क्षय रोग विभाग रोगियों के प्रति बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को तत्पर है। उन्होंने बताया टीबी मरीजों को नोटिफिकेशन, डीबीटी के माध्यम से भुगतान कराना, यूडीएसटी, एचआईवी, शुगर तथा टीबी की जांच कराना, एमडीआर रोगियों की विशेष जांच व उपचार तथा शासन द्वारा प्रदत्त बजट को विविध कार्यक्रमों तथा मरीजों को निक्षय पोषण योजना के लिए राशि देने के साथ मरीजों का निक्षय पोर्टल पर समय से अपडेशन आदि पर की गई नंबरिंग के आधार पर जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
डीपीपीसीएम मनीष यादव का कहना है कि क्षय रोग के प्रति जन समुदाय में जागरूकता पैदा करना और क्षयरोगियों के उपचार व रोकथाम आदि कार्य विभाग द्वारा सफलता पूर्ण किये जा रहे हैं।
मनीष यादव ने बताया कि जनपद में टीबी रोगियों के लिए 25 जांच केंद्र हैं- मेडिकल कॉलेज में दो सीबी नाट मशीन हैं और छह ट्रूनाट मशीन हैं। सन 2019 से अब तक 320 निक्षय मित्रों ने 3908 मरीजों को गोद लेकर भावनात्मक सहयोग के साथ पोषण भी प्रदान किया है। वर्तमान में 3210 टीबी मरीज उपचाराधीन हैं।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “