The News15

ट्रॉफी गौरव यात्रा और दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestRedditWhatsappInstagram

नालन्दा। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर स्थित राजकीय खेल परिसर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के आयोजन से पहले एक भव्य ट्रॉफी गौरव यात्रा और दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। महेंद्र कुमार, निदेशक खेल विभाग, बिहार ने राजगीर में RICC में आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने व्यवहार गिरी पर्वत पर लेजर शो के माध्यम से राजगीर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया।

यह प्रतियोगिता 11 से 20 नवंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें छह देशों – भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन की सफलता के लिए जिला प्रशासन ने ट्रॉफी गौरव यात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया।

इस अवसर पर राजगीर नगर परिषद की मुख्य पार्षद, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, खेल पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडिया और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मैचों की जानकारी के लिए “हॉकी राजगीर 2024” ऐप का भी विमोचन किया गया है।