तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, बिग कमांडर सोफिया कुरेसी जिंदाबाद, बिग कमांडर व्योमिका सिंह जिंदाबाद के नारे
कीरतपुर। ग्राम पंचायत एवं ग्राम सुलतानपुर सदात में भाजपा नेतृत्व में मिशन सिंदूर की कमियाबी पर निकली तिरंगा यात्रा,,यात्रा में भारत माता की जय, वन्दे मातरम्,बिग कमाडर सोफिया कुरैशी जिंदाबाद,बिग कमाडर व्योमीका सिंह जिंदाबाद के लगे नारे। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं संग ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर शिवम् सिंघल जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारा देश अपनी सेना पर,एवं शीर्ष नेतृत्व पर गर्व कर कर रहा हमारी सेना कि जांबाज,निडर बिग कमांडर सोफिया कुरैशी एवं वयोमिका सिंह ने मिशन सिंदूर को सफल बनाते हुए दुश्मन देश के हौसले पस्त कर दिए,इसी खुशी में भाजपा नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
यात्रा में गौरव पाराशर नगर अध्यक्ष भाजपा, धरमपाल सिंह ,विपिल कुमार ग्राम प्रधान पति सुलतानपुर सादात,राजकुमार (संजय) सुभाष कुमार,राजीव कुमार,नरेन्द्रपाल सिंह,अशोक कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता, कुमार पूर्व ग्राम प्रधान,बीरबल सिंह ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत भोजपुर,जैनेन्द्र कुमार पत्रकार,विकाश कुमार ग्राम प्रधान नया गांव,,ललित कुमार,भवन पाल सिंह,सोमपाल सिंह,आदि उपस्थित रहे।

