बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह के बलिदान पर चर्चा
बंदरा। बंदरा मंडल के रामपुर दयाल बरकुरबा चौक पर वीर बाल दिवस का आयोजन भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बंदरा पश्चिमी मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता देवेंद्र पाण्डे द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बंदरा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री अविनाश कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्याम किशोर कुशवाहा और ओम प्रकाश सहनी, महामंत्री अभिषेक कुमार सिंह, एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोरंजन कुमार शामिल थे।
सभा में वक्ताओं ने बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह द्वारा सत्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवाओं को उनके आदर्शों और धर्म रक्षा की प्रेरणा लेने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन देवेंद्र पाण्डे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन में कार्यकर्ताओं का जोश और वीर बाल दिवस के प्रति श्रद्धा देखने लायक थी।