नाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 =24 में भारतीय जनता पार्टी की आय 4340 करोड रुपए, कांग्रेस की आय 1225 करोड़ रूपया,सी पी एम की आय 167 करोड़ रूपया, बीएसपी की आय 64 करोड़ और आम आदमी पार्टी की आय 22 करोड़ रुपया थी।
उनकी ही चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 की तुलना में भाजपा की आय में 1979 करोड रुपए, कांग्रेस की आय में 772 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। यानी भाजपा की आय में 83% की वृद्धिहुई है। भाजपा ने चुनाव प्रचार पर 1754 करोड़ रूपया और प्रशासनिक मद में 349 करोड़ रुपए खर्च किए। कांग्रेस ने चुनाव में 619 करोड़ रुपया तथा प्रशासनिक मद में 349करोड़ रुपए खर्च किए।
आखिर इन दलों को पैसा देने वाले लोग कौन है ?उनका उद्देश्य क्या है ?और उनके कौन से हित है जो वह इन दलों को पैसा दे रहे हैं?
भारतीय राजनीति अब दल नहीं चलाते हैं बल्कि उनके कारपोरेट मालिक चलाते हैं यह इस बात का प्रमाण है ।
रघु ठाकुर
कौन है ये पैसा देने वाले? नाम उजागर हों : रघु ठाकुर

