Site icon Thenews15.in

एमसीडी के ब‍िल्‍ड‍िंग ड‍िपार्टमेंट में तीन सालों से जमे सी‍न‍ियर ऑफ‍िसर्स का ट्रांसफर

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के बिल्डिंग विभाग पर कमिश्नर के आदेशों के आदेश पर चीफ इंजीनियर और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर कार्यालयों में तैनात 3 सीनियर अफसरों को तत्काल ट्रांसफर कर दिया गया है। जिन्हेंनए कार्यों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तीनों अफसरों को अलग-अलग विभागों में ट्रांसफर सरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चीफ इंजीनियर (बिल्डिंग) हैडक्वाटर में कार्यरत सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जेएस यादव और अकील अहमद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को पर्यावरण एवं प्रबंधकीय सेवाएं विभाग (DEMS) हेड क्वार्टर-I में अलग-अलग जगहों पर भेजा गया है।

इसके अलावा अस‍िस्‍टेंट इंजीनियर अजय कुमार जैन को सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (बिल्डिंग) हेडक्वार्टर कार्यालय से ट्रांसफर क‍िया गया है। उनको एमसीडी के वेस्ट जोन में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर में ट्रांसफर किया गया है। सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जेएस यादव को ‘पीडब्ल्यूडी वॉटर लॉगिंग कंट्रोल रूम’ के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वह वहां पर अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित करेंगे। डेम्स व‍िभाग, एमसीडी और अन्य स्टेक होल्डर के साथ तालमेल बनाने का काम भी करेगा। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अकील अहमद ई-स्वच्छ भारत मिशन और 311 ऐप की फंक्शनिंग को अनुकूल बनाने का काम करेंगे। इन सभी अधिकारियों को तुरंत नई जगह को ज्वाइन करने के निर्देश भी दिए गए हैं और उनको स्टैंड रिलीव कर दिया गया है। इससे संबंधित पूरी रिपोर्ट अगले दो दिनों के भीतर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Exit mobile version