Site icon Thenews15.in

पूसा थाना अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

समस्तीपुर/पूसा। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने आदेश जारी कर जिले के कई थाना अध्यक्ष सहित, कई पुलिस प्राधिकारियों का स्थानांतरण बीते दिनों किया है। इसी आदेश में पूसा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार को हलई थाना तो हलई थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह को पूसा थानाध्यक्ष के रूप में योगदान देने का निर्देश दिया था। मिली जानकारी के अनुसार दोनों थाना अध्यक्षों ने अपने-अपने नए थाना में योगदान दे दिया है। पूसा थाना परिसर में नए थाना अध्यक्ष का पुष्प कुछ एवं फूलमाला से स्वागत किया गया। सभी तरह की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद नए थाना अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कई सारे जनप्रतिनिधि एवं पूसा प्रखंड के स्थानीय लोगों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

Exit mobile version