तंबाकू विश्व का सबसे मीठा‌‌ जहर है : वीके राजीव

नई पीढ़ी में पनप रहा नशे की लत स्वास्थ्य के लिए घातक

 

राम विलास
राजगीर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान वाहन को नेतृत्व प्रजापिता बीके राजीव और बीके ज्योति बहन द्वारा संयुक्त रूप से हरी दिखाकर रवाना किया गया। ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से राजगीर आये नशामुक्त विशेषज्ञ बीके राजीव ने कहा कि तंबाकू विश्व का सबसे मीठा‌‌ जहर है।

नशे की लत की यह पहली सीढ़ी है, जो आगे चलकर नशे की जड़ बन जाती है। नशा एक मानसिक बीमारी है। अज्ञानता बस युवा पीढ़ी नशे के आदि बन जाते हैं। बाद में उनपर दवा भी असरहीन हो जाता है। उन्होंने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राजयोग एजूकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ग्लोबल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर पर नशामुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्व विश्रुत नालन्दा और मगध साम्राज्य की राजधानी रही राजगीर के इलाके में यह जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज का युवापीढ़ी नशे के शिकार हो रहे हैं। उन्हें जगाने के लिए प्रजापिता ब्रह्मकुमारी द्वारा अभियान छेड़ा गया है। अभियान में प्रयुक्त नशामुक्त वाहन का डिजाइन खास डिजाइन है।

चित्रों के माध्यम युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। कुंभकर्ण और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की हिलती-डूलती और हरकत करती मूर्तियां आकर्षण का केंद्र है। विडियो द्वारा भी नशा, असाध्य और खतरनाक बीमारियों से पीड़ित लोगों की आपबीती दिखाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अबतक 10 लाख से अधिक युवकों को नशा से मुक्त कराया गया है। इस अभियान के केन्द्र में स्कूल, काॅलेज, स्कूल, जुवेनाइल व धार्मिक प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया गया है।

  • Related Posts

    खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट जागरूकता पर सेमिनार आयोजित

    इंद्री, (सुनील शर्मा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री ने मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बुरी तरह फंस गए विजय शाह, जेल जाना तय!

    • By TN15
    • May 15, 2025
    बुरी तरह फंस गए विजय शाह, जेल जाना तय!

    नोएडा में आयोजित डान्स टू स्पार्कल – समर डांस फेस्टिवल 2025 का आयोजन

    • By TN15
    • May 15, 2025
    नोएडा में आयोजित डान्स टू स्पार्कल – समर डांस फेस्टिवल 2025 का आयोजन

    सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने वाले को पुलिस ने दबोचा

    • By TN15
    • May 15, 2025
    सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने वाले को पुलिस ने दबोचा

    नगर निगम ने फूगसढ़ गांव में साढे 3 एकड़ भूमि को करवाया कब्जा मुक्त : डॉ. वैशाली शर्मा

    • By TN15
    • May 15, 2025

    निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने विभिन्न वार्डों का किया दौरा

    • By TN15
    • May 15, 2025
    निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने विभिन्न वार्डों का किया दौरा

    गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

    • By TN15
    • May 15, 2025
    गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर