किसान क्रेडिट कार्ड पर 6 लाख तक कर्ज ले सकता है किसान
2017 में योगी ने किसानों के किये थे एक-एक लाख रुपए माफ़
चरण सिंह
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपा पीडीए के दम पर चुनावी समर में है। बीजेपी फिर से हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाकर दलित मुस्लिम समीकरण के साथ ताल ठोक रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को साधने के लिए कृषि माफ़ी योजना लाने की रणनीति काम करना शुरू कर दिया ही। जानकारी मिल रही है कि जिन किसानों ने किसान क्रिडेट कार्ड पर कर्जा ले रखा है उनका दो लाख का कर्ज माफ़ हो सकता है।
दरअसल तीन कृषि कानून के खिलाफ 2021 में दिल्ली बॉर्डर पर हुए किसानों के आंदोलन को 5 साल हो गए हैं। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर देशभर में किसान सड़कों पर हैं। दिल्ली में गोल मार्केट से जंतर मंतर तक एनसीआर के किसान मार्च कर रहे हैं। अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का बड़ा आंदोलन होने वाला है। ऐसे में यूपी के किसान को साधने के लिए योगी कृषि माफ़ी योजना ला रहे हैं। दरअसल 2017 में भी सरकार बनाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ़ किया था।
दरअसल समय समय पर सरकारें कृषि माफ़ी योजना लाते रहे हैं। 1990 में पहली बड़ी राष्ट्रव्यापी कृषि और ग्रामीण ऋण राहत योजना (ARDRS) लागू की गई, जिसमें प्रति किसान ₹10,000 तक की राहत दी गई।
2008: मनमोहन सरकार ने कृषि ऋण माफी एवं ऋण राहत योजना (ADWDRS) शुरू की, जिसे लेकर वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दिशानिर्देश जारी किए गए।
2014: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने अपने-अपने स्तर पर कृषि ऋण माफी से जुड़ी योजनाएं घोषित कीं। 2017–2019 (विभिन्न राज्य): कई राज्यों ने अपनी फसल ऋण माफी योजनाएं लागू कीं। जैसे जय किसान फसल ऋण माफी योजना (जनवरी 2019 में स्वीकृत, जिसमें ₹2 लाख तक की राहत का प्रावधान था), तथा 2017–2018 के दौरान पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी ऋण माफी की घोषणाएं की गईं। 2025–2026 (राज्यस्तरीय पहल): राज्यों के स्तर पर भी समय-समय पर योजनाएं सामने आईं, जैसे महाराष्ट्र पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्जमाफी योजना (जिसमें 30 सितंबर 2025 तक बकाया ऋणों से जुड़े प्रावधान शामिल हैं)।