टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में संजय राउत ने कहा, ‘मैं इतना ही कहूंगा कि देवेंद्र फडणवीस इस राज्य के गृह मंत्री हैं। मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन कानून और व्यवस्था का जिम्मा उनका है। अमित शाह जो कृष्ण मेनन रोड पर रहते हैं और लगभग एक लाख सशस्त्र फौज के घेरे में बैठे हैं। जंतर-मंतर के बाद यह उनकी भी जिम्मेदारी है।
सरेआम मुंबई में कभी सलमान खान पर हमला होता है, कभी बाबा सिद्दीकी की हत्या होती है. कभी ठाणे में हमारे शिवसेना के कार्यकर्ता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या होती है, कल टाइगर पर गोली चलाई. ये जंगलराज है. और अगर जंगलराज शुरू होता है, तो उस राज को बर्खास्त करके वहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए, महाराष्ट्र में. ये मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कंट्रोल के बाहर चला गया है, सब कुछ। आगे उन्होंने कहा, ‘अब देखिए, जिस तरह से दर-दिन, दर-दिन की बात है, हत्याएं हो रही हैं। एक्सटॉर्शन हो रहा है, किडनैपिंग हो रही है, मुख्यमंत्री क्या करें? गृह मंत्री हैं ना आप, तो आपकी जिम्मेदारी है, अमित शाह जी, आपकी जिम्मेदारी है. कहां हैं आप लोग? आप ये माफिया गैंग को सपोर्ट कर रहे हो पीछे से।

