Site icon Thenews15.in

सभा के माध्यम से सीटू नेताओं ने कर्मचारियों से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया

मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चारों श्रम संहिताओं को रद्द कराने और श्रमिकों की अन्य मांगों को लेकर 20 मई 2025 को होने जा रही राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने के लिए आज झंडापुर सीटू कार्यालय पर बी टी आर वाटको व वाइब्रो कास्टिंग फेस- 2, नोएडा कम्पनी के कर्मचारियों की सभा हुई।
सभा को सीटू के राष्ट्रीय सचिव के एन उमेश ने संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों और लेबर कोड़ों से होने वाले नुकसान को रेखांकित करते हुए 20 मई 2025 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने की अपील किया।
सभा को सीटू गाजियाबाद के नेता जीएस तिवारी, गौतम बुद्ध नगर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित कई मजदूर नेताओं ने संबोधित किया।

Exit mobile version