पंजाब में सीलिंग के ऊपर ज़मीन बांटने की मांग लेकर जुटे हज़ारों दलित, भूमिहीन मज़दूर

द न्यूज 15 
चंडीगढ़। पंजाब में एक तरफ़ चुनाव की गहमागहमी है, दूसरी तरफ़ राज्य में दलित मुख्यमंत्री होने के बावजूद लंबे समय से भूमिहीन खेतिहर मज़दूरों दलितों की ज़मीन बांटने की मांग को लेकर किसी पार्टी की ओर से कोई गंभीर प्रयास और यहां तक वायदा तक नहीं दिख रहा है। लेकिन भूमिहीन खेतिहर मज़दूरों और दलितों को संगठित करने वाले संगठन लगातार इस बात को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुवार को पंजाब के संगरूर में रैदास जयंती के उलक्ष्य में एक सम्मेलन कर सीलिंग के ऊपर की ज़मीन बांटने की मांग को ज़ोर शोर से उठाया गया।
पंजाब के चुनावी दौरे पर पहुंची वर्कर्स यूनिटी टीम के सदस्य रितिक जावला के अनुसार, ज़मीन प्राप्ति संघर्ष समिति (ज़ेडपीएससी- ZPSC) के नेतृत्व में गुरु रैदास के प्रकाश पर्व को समर्पित बेगमपुरा सम्मेलन में राज्य के कोने कोने से हजारों दलित, भूमिहीन खेतिहर मज़दूर इकट्ठा हुए। सम्मेलन में सीलिंग एक्ट से फ़ाज़िल ज़मीन को भूमिहीन मेहनतकशों और छोटे किसानों के बीच बांटने की मांग को पुरज़ोर तरीके से उठाया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री चन्नी को जब इस पद पर बैठाया गया तो उन्होंने सीलिंग से ऊपर की ज़मीन का हिसाब तुरंत जमा करने का आदेश जारी कर दिया। पेंडू मज़दूर यूनियन के नेता तरसेम पीटर कहते हैं कि “इस आदेश की अभी स्याही भी नहीं सूखी थी कि ये आदेश वापस ले लिया गया।”
बेगमपुरा सम्मेलन संगरूर के भवानीगढ़ में आयोजित था। ज़मीन प्राप्ति संघर्ष समिति के जोनल अध्यक्ष मुकेश मलौद और पेंडू मज़दूर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष तरसेम पीटर ने कहा सम्मेलन में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “देश में दो दो बार भूमि सुधार कानून लाए गए लेकिन दलितों को उनका हक फिर भी नहीं मिल सका। पूरे देश में ही वर्तमान भूमि सुधार कार्यक्रम और कानून में कई कमियां हैं और इसे सुधारे बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता।”
ZPSC  के जोनल सचिव परमजीत कौर लोंगोवाल और बिक्कर सिंह हथोआ ने कहा कि ‘गुरु रैदास द्वारा ली गई बेगमपुरा की संकल्पना आज भी पूरी नहीं हो पाई है। आज भी उत्पादन के साधनों में बहुत बड़ा विभाजन है और आज भी दलित जातिगत भेदभाव के कारण उत्पीड़ित है।’
धर्मवीर हरिगढ़ और धर्मपाल नूरखेड़ी ने कहा कि गुरु रैदास के बेगमपुरा की स्थापना के लिए भूमिहीन और छोटे किसानों के बीच सीलिंग से ऊपर की ज़मीन के बंटवारे और भूमि आवंटन के लिए संघर्ष शुरू किया जाएगा।
दिलचस्प बात ये थी कि भूमिहीन मज़दूरों के इस सम्मेलन में औद्योगिक मज़दूर यूनियनों ने बढ़चढ़ कर समर्थन दिया और इसके लिए मजदूरों के संघर्ष में विभिन्न प्रकार से योगदान देने वालों को विशेष सम्मान दिया गया। इस मौके पर प्रगति कला मंच फिल्लौर द्वारा नाटक ‘ऐसा चाहूं राज मैं’ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गुरविंदर बूरन, जसवंत खीरी, जगतार तोलेवाल, गुरप्रीत चन्ना, जसवंत दुल्लर, गुरचरण सिंह घराचो, छिन्दर कौर हरिके, माखन सिंह साधिरी, सतगुरु रायधराना, रणधीर सिंह रायपुर, जसवंत सिंह देहला और अवतार सिंह वल्दकलां ने भी सभा को संबोधित किया।

Related Posts

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार