Site icon Thenews15.in

मेरे दादा का मकान है मैं मालिक और काबिज हूं : अतीक

किरतपुर। नगर के मौहल्ला मिर्दगान में स्थित एक पुराने मकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक ओर जहां स्थानीय निवासी अतीक अहमद इस संपत्ति को अपनी पुश्तैनी विरासत बताते हुए दस्तावेज़ी हक का दावा कर रहे हैं, वहीं सुत्रों से पता चला है दिल्ली निवासी एक महिला भी उक्त मकान पर अपना मालिकाना हक जता रही है। अतीक अहमद का कहना है कि यह मकान उनके दादा अब्दुल्लाह की संपत्ति थी, जिन्होंने वर्ष 1980 में एक वसीयत के माध्यम से मेरे नाम कर दी थी। अतीक ने बताया कि वह बचपन से ही अपने दादा के साथ इस मकान में रह रहे थे और तब से लेकर आज तक उसी में निवास कर रहे हैं। अतीक का कहना है कि वह अपने इस पुश्तैनी मकान पर पूरी तरह से काबिज व मालिक हैं। दादा द्वारा की गई वसीयत के हिसाब से भी मैं मालिकाना हक रखता हुं। वर्तमान में उक्त मकान पर अतीक अहमद पुत्र इदरीस अहमद पूर्ण रूप से मालिक व काबिज हैं। फिलहाल यह मामला मौहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version