यह सेना-वेना सब नकली है : अखिलेश यादव 

करणी सेना के विरोध के बीच सपा मुखिया ने किया रामजी लाल सुमन का समर्थन

द न्यूज 15 ब्यूरो 

नई दिल्ली। आगरा में राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना के कार्यक्रम को देखते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसी बीच इटावा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कोई हमारे रामजीलाल सुमन या हमारे कार्यकर्ता का अपमान करेगा तो हम समाजवादी लोग भी उनके साथ खड़े दिखाई देंगे। उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं।

उन्होंने कहा रामजीलाल सुमन के ऊपर किसी तरह का अपमान का व्यवहार नहीं कर पाएंगे और अगर अभी भी सरकार ने खुली छूट दे रखी है तो सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। अखिलेश ने कहा हिटलर ने भी बनाई थी एक ट्रूपर, हिटलर अपने कार्यकर्ताओं को वर्दी पहनाता था. वो अपने विरोधियों को उनसे पिटवाता था। ये जो सेना दिख रही है बीजेपी की ट्रूपर है, ये कोई सेना नहीं बीजेपी वाले हैं।

सपा चीफ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से आई आतंकवादियों के अटैक बढ़े हैं। बड़े पैमाने पर फौज के जवान शहीद हुए हैं। सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए से जुड़कर हम लोग 90 प्रतिशत आबादी को साथ लेकर चलने का काम करेंगे, जो कोरोना में हमें कहते थे। वैक्सीन वैक्सीन, बताओ हार्ट अटैक ज्यादा हो रहे हैं कि नहीं हो रहे हैं? सुनने में आ रहा है कैंसर भी बहुत बढ़ता चला जा रहा है। यह संविधान हमारे लिए बुनियाद है, हमारे लिए कर्म ग्रंथ है।

बाबा साहब ने भी जीवन भर भेदभाव देखा

उन्होंने कहा कि मैं सोच सकता हूं कि अगर हम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो और जो हमारे बहुजन समाज के लोग हैं उनके साथ में न जाने कैसा कैसा व्यवहार होता होगा। हमारा आरक्षण छीना जा रहा है हम लोगों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जा रहा है। बाबा साहब ने भी जीवन भर भेदभाव देखा, जहां जानवर भी पानी पी सकते थे वहां पर भी पानी लेने नहीं जा सकते थे. हजारों साल पुरानी बुराई जो हमारे समाज में है, आज भी खत्म नहीं हुई. इस तरह की घृणा दुनिया में कहीं नहीं देखा जाता, सिर्फ हमारे देश में देखा जाता है।

फूलन देवी जी का भी एक अलग इतिहास

पूर्व सीएम ने कहा कि फूलन देवी जी का भी एक अलग इतिहास है। शायद धरती पर, दुनिया के इतिहास में इतनी प्रताड़ना इतना अपमान किसी महिला का हुआ होगा। जो व्यवहार, अपमान हुआ था उसको सम्मान में बदलने के लिए नेताजी और समाजवादी पार्टी ने उन्हें लोकसभा में पहुंचाने का काम किया था। आज पीडीए और बाबा साहब के संविधान, लोहिया जी के चिंतन और नेताजी के संघर्ष की वजह से हम लोग उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी हैं।

भीमराव अंबेडकर ने दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जाने के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया, उन्होंने हमें और आपको अधिकार दिलाने का काम किया। आज हमारे अधिकारों की कोई परवाह नहीं कर रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाकर पूरे पीडीए परिवार को एक प्रकाश स्तंभ की तरह चलने का मौका दिया. आज के दिन हम सब पीडीए परिवार के लोग संकल्प लेते हैं कि कोई कितना भी साहसी हो जाए, ताकतवर हो जाए लेकिन बाबा साहब का संविधान हम लोग बदलने नहीं देंगे।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी