अयोध्या में मठों-मंदिरों और धर्मार्थ संस्थाओं पर नहीं लगेगा टैक्स, योगी ने निगम को दिए निर्देश

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/लखनऊ। भाजपा और उसके समर्थकों से अक्सर यह कहते हुए सुना जाता है कि हिन्दू धर्म स्थलों से ही टैक्स वसूला जाता है जबकि चर्च, गुरुद्वारे और मस्जिदों से कोई टैक्स नहीं लिया जा सकता है। लगता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह बात अच्छी तरह से समझ में आ गई है। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या नगर निमम को निर्देश दिये हैं कि यहां जितने भी मठ-मंदिर और धार्मिक स्थल हैं, उन पर किसी तरीके का कमर्शियल टैक्स न लगाया जाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब मठों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों को कमर्शियल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इस मामले में सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा है कि बाबा सारे फ्री में मौज लेंगे, बस आम आदमी ही बेवकूफ है। एक यूजर ने सीएम योगी के इस फैसले की सराहना की है।  एक यूजर ने उनकी भर्ती परीक्षा शुल्क भी फ्री करने को कहा है। एक यूजर ने बाबा के डंके की चोट पर काम करने करने की बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि रामनवमी के दौरान अष्टमी और नवमी पर कोई वीआईपी नहीं आएगा। यदि कोई आता है तो उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जाएगी।  दरअसल मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को योगी अयोध्या गए थे। इस दौरान उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के अलावा दूसरे अन्य साधु-संतों से भी मुलाकात की। साथ ही रामनवमी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

Related Posts

बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
  • TN15TN15
  • January 29, 2026

उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

Continue reading
मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
  • TN15TN15
  • January 15, 2026

मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच