जीरोमाइल में रमा देवी की गाड़ी को RJD समर्थकों ने घेरा
मुजफ्फरपुर। राजद द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर मुजफ्फरपुर जिले में भी देखने को मिला। वहीं जिले के गायघाट क्षेत्र स्थित दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन मार्ग पर राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया।
इधर शहर के जीरोमाइल चौक पर पूर्व सांसद और बीजेपी नेत्री रमा देवी की गाड़ी को राजद समर्थकों ने घेर लिया। इस दौरान वहां हल्की अफरातफरी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
उधर गोबरसही चौक को भी राजद समर्थकों ने पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
गोबरसही चौक पर बंद समर्थक और स्कूटी सवार युवती के बीच जबरदस्त तीखी नोक झोंक भी हुई।
उधर दरभंगा रोड पर सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि गायघाट में राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। आम लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

