मॉनसून की दगाबाजी से उत्तर बिहार के किसान हतास
फिलहाल उमसभरी गर्मी बरकरार रहने की सम्भावना
सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर । डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 20-24 जुलाई, 2024 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की सम्भावना नहीं है। पूर्वानुमानित अवधि के ज्यादातर दिनों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। 23-24 जुलाई के आसपास कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। फिलहाल उमसभरी गर्मी बरकरार रहने की सम्भावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
पूर्वानुमानित अवधि में पूरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 12-16 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।

