Site icon Thenews15.in

सार्वजनिक जीवन का अलग ही आनंद!

राकेश जाखेटिया (कौशांबी ) । सार्वजनिक जीवन के धनी शिक्षित कौशांबी निवासी पवन गुप्ता जी का 59 वा जन्मदिन कौशांबी के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया । भव्य कार्यक्रम खुशियों का खजाना लूटाने वाली चर्चित गैर राजनीतिक कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल के तत्वाधान में अनेको शुभचिंतकों द्वारा गीत संगीत के माध्यम से सनातन धर्म के रीति रिवाज से समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा मनाया गया । फूलों की माला , फूलों के गुलदस्ते , फूलों की वर्षा एवं तिलक लगाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।
आकर्षण का केंद्र रहा अधिकांश वरिष्ठ नागरिकों को बच्चों की लॉलीपॉप से मुंह मीठा कराया गया । योगा, धार्मिक एवं सामाजिक महिलाओं के ग्रुप द्वारा भी धार्मिक भजनों से मंगल शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का आदान-प्रदान चलता रहा ।
पवन गुप्ता कौशांबी सेंट्रल पार्क पप्पू चौपाल एवं कौशांबी में जयपुरिया मार्केट राम चौक दोनों के ही प्रेरणा स्रोत रहें । आपका दोनों ही जगह समाजसेवी व्यक्तियों द्वारा जन्मोत्सव सार्वजनिक रूप से मनाया गया ।
आप के संपर्क में आये व्यक्ति बताते हैं कि आपके पास अनेको सामजिक समस्याओं का समाधान सहज ही मिल जाता है । साहित्य क्षेत्र से जुड़े चिंतक एवं विचारक राकेश जाखेटिया का मानना है सामाजिक क्षेत्र से जुड़ने पर अपेक्षाकृत आदमी स्वस्थ व्यस्त और मस्त रहता है ।

पप्पू चौपाल के चेयरमैन श्री सुशील जैन, क्षेत्रीय पूर्व पार्षद मनोज गोयल, गौरव वर्मा, विनय महेश्वरी, मुदित कुमार, राज शर्मा , मनीष मनोदिया , नरेंद्र सिंह , प्रेम गोगिया , चौधरी नवल सिंह , रविंद्र सिंह , विदेश से कमल गुप्ता , मनीष जैन आदि अनेकों गणमान्य नागरिकों ने उनके जन्मदिन पर अनेको मंगल शुभकामनाएं दी ।

Exit mobile version