Site icon Thenews15.in

घाव लंबे समय तक रहता है .. 

जंग मुल्क में हो या गैर मुल्क में
विनाश तो दोनों तरफ होता है ..
लहू हमारा बहे या तुम्हारा
ज़ख़्म तो दोनों तरफ होता है ..
आंसू हमारे गिरे या तुम्हारे
दर्द तो दोनों तरफ होता है ..
जीत हमारी हो या तुम्हारी
शोक तो दोनों तरफ होता है ..
जंग चाहे चंद समय के लिए हो
घाव तो लंबे समय तक रहता है ..
जंग मुल्क में हो या गैर मुल्क में
विनाश तो दोनों तरफ होता है ..
जंग चाहे चंद समय के लिए हो
घाव तो लंबे समय तक रहता है ..

Exit mobile version