Site icon Thenews15.in

सबसे बुरा है बेचारा बन जाना !

गरीब होना बुरी बात नहीं है 

फटेहाल में रहना बुरी बात नहीं है
सूखी रोटी खाना बुरी बात नहीं है
सबसे बुरा है हाथ जोड़ कर बेचारा बन जाना !!
अमीरों की अमीरी बुरी बात नहीं है
मुनाफाखोरी की लूट बुरी बात नहीं है
कूड़े में अन्न बिनना बुरी बात नहीं है
सबसे बुरा है सिर क्षुका कर बेचारा बन जाना !!
शासन की नाफ़रमानी बुरी बात नहीं है
नौकरशाही का पत्ता चाट होना बुरी बात नहीं है
लोकतंत्र का कमजोर होना बुरी बात नहीं है
सबसे बुरा है मुंह बंद कर  बेचारा बन जाना !!
सबसे बुरा है बेचारा बन जाना
सबसे बुरा है बेचारा बन जाना। ………………
क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश के जन्मदिवस पर इंकलाबी नमन |
के एम भाई 
Exit mobile version