Site icon Thenews15.in

दरभंगा के मोरो महादेव मंदिर परिसर में पीपल का छांव बना युवक-युवतियों का सेल्फी पॉइंट!

शालिनी तिवारी

दरभंगा। दरभंगा जिला क्षेत्र की तस्वीर आप देखिए। दरभंगा जिला के अंतिम बॉर्डर क्षेत्र पर स्थित मोरो महादेव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ जहां पूजा अर्चना का केंद्र बिंदु है, वही सेल्फी पॉइंट के रूप में भी इन दिनों युवाओं में पंसद किया जा रहा है। पीपल के पेड़ की छांव में नवयुवक-नवयुवतियां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूजाअर्चना के बाद सेल्फी स्पॉट के रूप में यहां फोटो ग्राफी कर रहे हैं। खासकर युवाओं में यह अनुकूल स्पॉट है। आपको बता दें कि हर वह शख्स जो मोबाइल लेकर यहां मंदिर परिसर में पहुंचता है। यहां अनुकूल माहौल में पीपल के छांव में पेड़ के नीचे तरह-तरह का सेल्फी बनाते नजर आते हैं। रिल्स और शॉर्ट विडीओ भी अक्सर लड़के-लड़कियां यहां बनाते दिखे।सोमवारी को लेकर यहां काफी भीड़ थी।

Exit mobile version