भीषण गर्मी ने ली एक ब्राह्मण की जान

0
66

राम विलास
राजगीर। बदन जलाने वाली भीषण गर्मी ने राजगीर प्रखंड के एक ब्राह्मण की जान गुरुवार को ले ली है। इस आकस्मिक घटना से ग्रामीण बहुत मर्माहत है। मृतक ब्राह्मण की पहचान मेयार पंचायत के मेयार गांव निवासी लालदेव पांडेय (80 वर्ष), पिता स्वर्गीय ईश्वर पांडेय के रूप में की गई है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक लालदेव पांडेय अपने गांव से मोरा गांव के एक जजमान के घर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें सीरियस लू अटैक किया। वह वहीं गिर पड़े, जो दोबारा नहीं उठ सके।

घटना स्थल पर ही मृतक का कपड़े का थैला और पोथी पत्रा बिखरा पड़ा है। यह घटना मोरा गांव के चैती पइन के समीप गुरुवार को करीब तीन बजे हुई है। घटना की जानकारी मेयार पंचायत में जंगल की आग की तरह फैल गयी है।

मेयर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सहित गांव के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गये हैं। अरुण कुमार ने बताया कि करीब तीन बजे लालदेव पांडेय मेयार जा रहे थे।

मुखिया प्रतिनिधि द्वारा अंत्येष्टि के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक परिवार को तीन हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। हलांकि सरकार और प्रशासन द्वारा चार बजे के बाद ही घर से निकलने की सलाह दी गयी है। लेकिन ग्रामीण किसानी एवं अन्य कार्यों के लिए आवश्यकता अनुसार निकलने के लिए मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here