दिल्ली माहेश्वरी समाज में छाया रहा डांडिया और गरबा का जुनून 

 राकेश जाखेटिया 

दिल्ली । मध्य दिल्ली माहेश्वरी सभा एवं महिला संगठन द्वारा डांडिया प्रोग्राम अति उत्साहित युवा पीढ़ी द्वारा कनॉट प्लेस क्षेत्र में तिरुपति बालाजी मंदिर के हाल में आयोजित किया गया ।
इसमें परिवार एवं समाज के सदस्यो ने बड चढ़ कर भाग लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति बीनू नीरज पल्तानी एवं गीता अशोक सोमानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। दोनों ही हमारे माहेश्वरी समाज के धार्मिक एवं सामाजिक रत्न परिवार से संबंध रखते हैं ।

मध्य दिल्ली माहेश्वरी सभा के संरक्षक विकास माहेश्वरी ( बॉबी) ने अपने विचारों में मंच से बताया कि डांडिया का यह उत्सव देवी माँ दुर्गा की तलवार का प्रतीक है। डांडिया जब आपस में टकराती हैं तो शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा और राक्षस के बीच युद्ध को याद दिलाती है । यह एक नृत्य ही नहीं बल्कि अच्छाई एवं बुराई पर लड़ाई का प्रतीक को भी याद दिलाती है ।

स्थान का चयन , रामनवमी का अवसर ने सभी में उमंग और जोश भर दिया। अधिकांश समाज के व्यक्ति परंपरागत, आकर्षक एवं रंगीन पोशाकों में कार्यक्रम में पहुंचे ।

समाज व संगठन के सम्मानित वरिष्ठ नागरिक दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन के अध्यक्ष सुशील तापड़िया, मंत्री मनीष भंसाली , पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नीरज पल्तानी, ओम तापड़िया ,अशोक करनानी , अशोक सोमानी , अरुण शारदा , मीडिया जगत से राकेश जाखेटिया आदि अनेको गणमान्य सदस्यों ने दर्शक दीर्घा में उपस्थित होकर कार्यक्रम के आयोजक मंडल को बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं प्रेषित की ।

महिला संगठन की अध्यक्ष मंजू शारदा ने बताया उन्होंने अपना अधिकांश जीवन धार्मिक कार्यक्रमों हेतु समर्पित कर रखा हैं जिससे स्वस्थ एवं व्यस्त रहती है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक विवाह की बढ़ती उम्र पर संवाद करते दिखाई दिए ।

संरक्षक शर्मिला राठी , मंत्री सुधा टावरी , अध्यक्ष सुरेंद्र माहेश्वरी , मंत्री अंशुल माहेश्वरी, मनीष मुंद्रा तथा उनके अन्य सक्रिय पदाधिकारी के अथक प्रयास ने कार्यक्रम को भव्य एवं मनोरंजन बनाया गया।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी