Site icon

मुजफ्फरपुर में बाढ़ की विभीषिका देख पीड़ित महिला का छलका दर्द

 वायरल वीडियो में कैद

 मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में आई बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बाढ़ से तबाह हुए अपने खेत को देखकर बेहद दुखी है। वीडियो में महिला रोते हुए कह रही है कि उसने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन बाढ़ ने सब बर्बाद कर दिया।
नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद औराई प्रखंड में बागमती और लखनदेई नदियों का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो गईं। जिला प्रशासन बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की बात कह रहा है।
वायरल वीडियो में महिला अपने खेत में जाकर फसल को देखती है और रोने लगती है। वह कहती है कि घरवाले उसे खेत में जाने से मना करते थे, लेकिन वह अपने खेत को देखने नहीं रोक पाई। खेत में लगे पानी को देखकर वह निराश हो जाती है और कहती है कि वह मर जाएगी।
वीडियो बाढ़ पीड़ित किसानों की पीड़ा को बयां करता है। बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

Exit mobile version