Site icon Thenews15.in

चार बच्चों की मां को भारी पड़ा प्यार लड़ाना, प्रेमी ने ही कर दी हत्या 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । देश के अलग-अलग राज्यों से कई तरह की घटनाएं सामने आती हैं। इसी क्रम में झारखंड से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का मामला बीती 4 जनवरी का है, लेकिन अब जाकर पुलिस ने मामले में जांच पूरी की है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि महिला की हत्या में उसके प्रेमी का ही हाथ था। जिस पर महिला के परिजन पहले से ही आरोप लगा रहे थे। हालांकि, इस हत्या की पहेली सुलझा पाना आसान काम नहीं था।
4 जनवरी को हुई हत्या: दरअसल, झारखंड के गोड्डा के मेहरमा इलाके में 4 जनवरी को आशा देवी की शीतला मंदिर, बनौधा के पास हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मामले में छानबीन शुरू हुई। वहीं आशा देवी के परिजन इसराफिल नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। परिजनों का आरोप था कि आशा देवी का प्रेम-प्रसंग इसराफिल के साथ था।
Exit mobile version