Site icon Thenews15.in

आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगो के समस्याओं को सुनी महापौर तथा वार्ड पार्षद

पश्चिम चंपारण/बेतिया। नव-विस्तारित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए वार्ड नंबर 37 में एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल नागरिक सुविधाओं, जन आवश्यकताओं और सुझावों को सीधे सुनने-समझने का एक अवसर है, ताकि बेतिया के हर हिस्से में विकास की रोशनी पहुंचे। वही महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि वार्ड नंबर 37 में लोगों ने रोड, नाला तथा आवास के बारे मे लोगों ने अपने अपने समस्याओं को बताया। भूमिहीन तथा आवास के लिए वार्ड नंबर 37 में 96 लोगों ने आवेदन दिया है। 10 लोगों को विश्कर्मा योजना में जांच कराई जा रही है। इस दौरान वार्ड नंबर 37 के वार्ड पार्षद शैलेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस शिविर में मैं तथा मेरे गार्जियन सामान महापौर गरिमा देवी सिकारिया मिलकर लोगों के समस्याओं को सुने और उनके समस्याओं को जल्दी समाधान किया जाएगा।

Exit mobile version