Site icon Thenews15.in

द कश्मीर फाइल्स: चावल के ड्रम में छिपने वाले बीके गंजू के भांजी आई सामने, बताया पत्नी का हाल

द न्यूज 15

मुंबई। द कश्मीर फाइल्स फिल्म के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। मूवी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। फिल्म के दो सीन काफी चर्चित हैं। एक गिरजा टिक्कू की आरी से काटकर हत्या। दूसरा बीके गंजू की हत्या के बाद उनकी पत्नी को खून से चावल खिलाने वाला सीन। फिल्म देखने के बाद कई कश्मीरी पंडित आगे आकर आपबीती सुना रहे हैं। गिरजा टिक्कू की भतीजी सिद्धी सोशल मीडिय पर इस बारे में पोस्ट कर चुकी हैं। अब एक वीडियो वायरल है जिसमें एक लड़की यह बताती दिख रही है कि जो शख्स चावल के ड्रम में छिपे थे वह उसके अंकल थे।
पीड़ितों के घरवाले आए सामने : द कश्मीर फाइल्स सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। कई लोग इसे प्रोपागैंडा बता रहे हैं। इस बीच कई कश्मीरी सामने आए हैं जिन्होंने 32 साल पहले अपने परिवार के साथ हुए अत्याचारों की कहानियां सुनाईं। फिल्म के दो सबसे चर्चित सीन्स के असली परिवार वालों ने भी घटनाओं की पुष्टि  की है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें एक लड़की बता रही है कि वह बीके गंजू की भांजी है। लड़की बताती है, जो शख्स चावल के ड्रम में छिपे थे, असल में वह मेरे अंकल थे। मेरी मां के बहनोई। मैं बताते वक्त कांप रही हूं क्योंकि मैं पहली बार खुलेआम इस पर बोल रही हूं।
अभी तक सदमे में हैं पत्नी और बेटियां : मेरे परिवार में कोई उनके बारे में बात नहीं करता। कोई खुलकर बात नहीं करता कि उनको क्या हुआ था। आज भी जब फिल्म रिलीज हुई, पूरे देश के लोग जब सपोर्ट कर रहे हैं और सुन रहे हैं कि क्या हुआ था, तब मेरे पेरेंट्स इस बारे में बात कर रहे हैं। अब मैंने पूछा कि क्या हुआ था। उनकी पत्नी और उनकी बेटियां अभी भी उस ट्रॉमा से बाहर नहीं आ पाई हैं। हमने कभी इस बारे में आपस में बात  नहीं की। बहुत गुस्सा है, फ्रस्ट्रेशन है, कई सवाल हैं कि उनके साथ ही क्यों हुआ। लेकिन हुआ था है। अब लोग समझ रहे हैं कि ऐसा हुआ तो यह हमारे परिवार के लिए हीलिंग जैसा है क्योंकि इतने साल से यह बात दबा कर रखी थी। यहां तक कि लोग इनकार ही कर रहे थे कि ऐसा कुछ हुआ।
पड़ोसी के इशारे पर हुई थी हत्या : बीके टेलीकॉम गंजू इंजीनियर थे। 19 मार्च 1990 आतंकी बीके गंजू की हत्या करने पहुंचे थे। इन आतंकियों में बिट्टा कराटे भी शामिल था। बीके गंजू को पता चल गया था कि आतंकी उनके पीछे हैं। वह जान बचाने के लिए घर की तीसरी मंजिल में रखे चावल के ड्रम में छिप गए। आतंकी गंजू को नहीं खोज पाए थे लेकिन उनके मुस्लिम पड़ोसियों ने बता दिया कि वह चावल के ड्रम में छिपे हैं। आतंकियों ने गंजू को गोली मार दी थी और उनके खून से सने चावल उनकी बीवी को खिलाने की कोशिश की थी।
इसलिए की गई थी हत्या : Asianet Newsable की रिपोर्ट के मुताबकि, बीके गंजू के साथ काम करने वाले एक शख्स की वाइफ रीता ने बताया था कि आतंकियों ने 3-4 दिन पहले उनको जान से मारने की धमकी दी थी। आतंकियों को शक था कि गंजू केंद्र सरकार तक मैसेज पहुंचाते हैं।
द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के दो हफ्ते बाद अनुपमा (Anupama) एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsha Sharma) ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अहम रोल अदा किया है और मदालसा उनकी बहू हैं। इस फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर मदालसा शर्मा से जब सवाल-जवाब किया गया तो वह इसके बचाव में नजर आईं लेकिन फिल्म की कहानी और कलाकारों पर उन्होंने अपनी बात सामने रखी है।
मदालसा शर्मा ने की फिल्म की तारीफ : अनुपमा में काव्या वनराज शाह का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा ने अभी तक द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है। बॉलीवुड लाइफ को दिए गए इंटरव्यू में मदालसा शर्मा ने कहा है, ‘मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है क्योंकि मैं हर दिन शूटिंग कर रही हैं। मुझे पता है कि यह फिल्म किस बारे में है। फिल्म को लेकर जो नकारात्मकता फैलाई जा रही है, उस पर मैं कुछ भी नहीं कहना चाहूंगी। मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि इसे बड़ी खूबसूरती से बनाया गया है और इससे लोगों को काफी जानकारी मिलेगी। फिल्म में सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।’
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही हैैं TKF की आंधी : बॉक्स ऑफिस पर आए दिन द कश्मीर फाइल्स रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। मिथुन चक्रवर्ती के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार ने अहम रोल निभाया है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो चुके हैं। अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। 13वें दिन यकीनन फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Exit mobile version