भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर देश के महान वैज्ञानिक, भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
डॉ. कलाम जी का संपूर्ण जीवन देशसेवा, सादगी, समर्पण और वैज्ञानिक सोच का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह अवाना, देवेन्द्र गुर्जर, रोशन चौधरी, गौरव मुखिया, पप्पू राम, राकेश राहिजा एवं गगन अवाना सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

