सांप का पूरा परिवार घरों तक पहुंचा

 12 रसेल वाइपर के मिलते ही वन विभाग को याद आए रामानुज

 बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में सांपों का कुनबा अब घनी बस्तियों की ओर जा रहा है। इस दौरान सांप के घरों में प्रवेश करने से ग्रामीण परेशान हैं। बेगूसराय में बाढ़ के पानी में बहकर भारी संख्या में रसेल वाइपर और अन्य जहरीले सांप पहुंचे हैं। इन सांपों को रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा जा रहा है। बेगूसराय में 6 रसेल वाइपर और एक दुर्लभ प्रजाति के गोल्डन कीट वाइपर सहित 15 सांपों को अलग-अलग जगहों से पकड़कर उन्हें वन विभाग को सौंप दिया गया।
वन विभाग की ओर से सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया। जिले के बलिया प्रखंड के शिवनगर निवासी रामानुज पासवान अब तक पांच हजार सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। रामानुज लगातार सांपों को बचाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के लिए सांपों का रहना आवश्यक है। वे सांपों को पकड़ कर वन विभाग को सौंपते हैं।
हाल के दिनों में रामानुज ने बाढ़ के बाद गांव तक आने वाले दर्जनों सांप को पकड़ा है। उन्होंने एक महीने के अंदर 25 सांप का रेस्क्यू किया है। रामानुज अपने साथ एक बोरा, डब्बा और एक छड़ी रखते हैं। सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसे डिब्बे में बंद करते हैं। प्लास्टिक की बोरी में उन्हें कैद करते हैं। उसके बाद उन्हें वन विभाग को दिया जाता है। वन विभाग की ओर से सांप को जंगलों में छोड़ दिया जाता है। पिछले एक महीने में रामानुज को सांप के रेस्क्यू कॉल सबसे ज्यादा आ रहे हैं।
उधर, वन विभाग के सूत्रों की मानें, तो बेगूसराय में जैसे ही बाढ़ का पानी घट गया है। इधर-उधर झाड़ियों में छुपे हुए सांप बाहर निकल रहे हैं। ये सांप लोगों के घरों की ओर जा रहे हैं। उनका घरों की ओर जाना काफी खतरनाक है। इसलिए वन विभाग लगातार उनका रेस्क्यू कराने के बाद उन्हें जंगलों में छोड़ रहा है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर: 17 मई को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे कृषि से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी

    मुजफ्फरपुर। राज्य के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय…

    Continue reading
    फिर से सुर्खियों में राहुल गांधी, बिना अनुमति छात्रावास पहुंचे

     जिला प्रशासन करेगा कानूनी कार्रवाई पटना/दरभंगा।दीपक कुमार तिवारी।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुजफ्फरपुर: 17 मई को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे कृषि से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी

    • By TN15
    • May 17, 2025
    मुजफ्फरपुर: 17 मई को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे कृषि से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी

    फिर से सुर्खियों में राहुल गांधी, बिना अनुमति छात्रावास पहुंचे

    • By TN15
    • May 17, 2025
    फिर से सुर्खियों में राहुल गांधी, बिना अनुमति छात्रावास पहुंचे

    परिसीमन में सुधार से बढ़ेगी सांसद व विधायको की संख्या: संतोष गुप्ता

    • By TN15
    • May 17, 2025
    परिसीमन में सुधार से बढ़ेगी सांसद व विधायको की संख्या: संतोष गुप्ता

    लाडवा में बड़े ही धूमधाम से 23 मई को मनाई जाएगी महर्षि कश्यप जयंती कश्यप

    • By TN15
    • May 17, 2025
    लाडवा में बड़े ही धूमधाम से 23 मई को मनाई जाएगी महर्षि कश्यप जयंती कश्यप

    तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

    • By TN15
    • May 17, 2025
    तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

    शहीद उधम सिंह स्कूल में सांईस सेमिनार का हुआ आयोजन

    • By TN15
    • May 17, 2025
    शहीद उधम सिंह स्कूल में सांईस सेमिनार का हुआ आयोजन