Site icon Thenews15.in

देशव्यापी बंद का असर समस्तीपुर में भी दिखा

गढ़िया चौक पर INDIA गठबंधन ने किया चक्का जाम

समस्तीपुर। आज 9 जुलाई को INDIA गठबंधन द्वारा बुलाए गए देशव्यापी बंद का असर समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड में भी साफ़ तौर पर देखा गया। पूसा के गढ़िया चौक पर गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप रही और आमजन को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बंद को सफल बनाने की अपील की।

स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। हालांकि, कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

Exit mobile version