Site icon Thenews15.in

सोनम और राज कुशवाहा के नार्को टेस्ट की मांग को किया ख़ारिज

मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के नार्को टेस्ट कराने की मांग को खारिज कर दिया है। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने 15 जून 2025 को स्पष्ट किया कि नार्को टेस्ट तब किया जाता है जब आरोपी जांच में सहयोग नहीं करते या विवरण देने से इनकार करते हैं। उन्होंने कहा कि सोनम और राज जांच में सहयोग कर रहे हैं और पुलिस के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इसके अलावा, भारत में नार्को टेस्ट के परिणाम कोर्ट में स्वीकार्य नहीं हैं।

 

Exit mobile version