द न्यूज 15 ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में केंद्र सरकार ने एक बार ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। सरकार ने लक्षद्वीप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 रुपये की कमी की है. लक्षद्वीप के एंड्रॉइड और कालपेनी द्वीप में 15.3 रुपये और कवरत्ती और मिनिकॉय में 5.2 रुपये प्रति लीटर की दर से कीमतें कम की गई हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी है। यह कटौती केंद्र सरकार ने चुनाव की घोषणा के पहले ही कर दी थी।

सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती ऐसे समय पर की गई है, जब कुछ देर बाद ही चुनाव की घोषणा हो गई। देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इससे कुछ ही देर पहले सरकार ने ईंधन की कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार को दोपहर 3 बजे कर दिया गया।
पीएम मोदी ने लक्षद्वीप वासियों को माना परिवार : हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केंद्रशासित प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया। उन्होंने कहा, ‘लक्षद्वीप के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी. पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में एंड्रॉइड और कालपेनी द्वीपों में 15.3 रुपये लीटर और कवरत्ती और मिनिकॉय में 5.2 रुपये लीटर की भारी कमी की गई है।
उन्होंने कहा, ‘पहले नेता परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए यहां आते थे और चले जाते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नेता हैं जिन्होंने लक्षद्वीप वासियों को अपना परिवार माना है।
उन्होंने कहा, ‘पहले नेता परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए यहां आते थे और चले जाते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नेता हैं जिन्होंने लक्षद्वीप वासियों को अपना परिवार माना है।

