Site icon Thenews15.in

अररिया में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही ढहा

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार में एक बार फिर निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया है। अररिया के बकरा नदी पर बन रहे पड़रिया पुल का तीन पाया नदी में समा गया है।

बिहार के अररिया में 12 करोड़ की लागत से तौयार हुआ पुल उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो गया है। ये पुल अररिया जिले के सिकटी में बकरा नदी पर बनाया गया था। पड़रिया पुल का काम अभी चल रही रहा था। सालों से लोगों को इसका इंतजार था।

बताया जा रहा है कि 12 करोड़ की लागत से बन रहे पड़रिया पुल का तीन पाया नदी में समा गया है। यह पुल जिले के सिखटी प्रखंड और कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला था।
नेपाल में मूसलाधार बारिश होने के कारण सिकटी प्रखंड होकर गुजरने वाली बकरा नदी में अचानक उफान आ गया है। इसी उफान के कारण यह पुल बह गया।

दरअसल बकरा नदी पर पांच वर्ष पहले भी एक पुल बनाया गया था। पुल के पूरा होते ही बकरा नदी ने धारा बदल ली थी। उसके बाद इस नए पुल का निर्माण कराया जा रहा था।
नेपाल में हुई बारिश के कारण अचानक आए नदी में तेज बहाव ने पुल को अपने साथ बहा लिया।

पुल का कार्य पूरा हो गया होता तो इससे सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड जुड़ जाता। यह दुखद बात है कि सरकार ने इस पुल पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए थे लेकिन सब पानी में चला गया।

Exit mobile version