Site icon Thenews15.in

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष रांका ने कहा- नरेंद्र मोदी जैसा डरपोक, कायर पीएम नहीं देखा. 72 घंटों में तानाशाही का नँगा नाच देखा, हजारों लोगों  को हिरासत में लिया गया। कल, परसों जिस तरह के हालात इस देश में बनाए गए, पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी हमारे देश की इज्जत खराब करवाई है. भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर वे बहुत शर्मनाक हैं। पिछले 72 घंटों में इस देश ने तानाशाही का नंगा नाच देखा है. हजारों की संख्या में देश भर से लोगों को डिटेन किया गया. पीसफुल प्रोटेस्टर्स जो एक डेजिग्नेटेड प्रोटेस्ट साइट पर आकर प्रोटेस्ट करना चाहते थे, उनको उठाया गया, उनके साथ मारपीट हुई. हालात इस कदर खराब कर दिए हैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कि कल हम लोगों को फ्लाइट से किडनैप करके ये लोग लेकर गए।

 इमरजेंसी को भी पीछे छोड़ दिया

 

आशुतोष ने कहा, नरेंद्र मोदी देश के सबसे महान प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उनकी महानता का तो पता नहीं, लेकिन एक बात हम जरूर कह सकते हैं कि जिस इमरजेंसी के बारे में हम सिर्फ सुना करते थे, जिस इमरजेंसी की कहानियां हमारे मां-बाप हमें बताया करते थे, पिछले 72 घंटों में नरेंद्र मोदी ने उस इमरजेंसी को भी पीछे छोड़ दिया. क्योंकि 1975 की इमरजेंसी में भी इस देश में ट्रेन्स बंद करने की जरूरत नहीं पड़ी थी. लेकिन ये तानाशाह इतना डरा हुआ है, इतना कायर है कि कल सैकड़ों की संख्या में इस देश में ट्रेनों को रद्द किया गया। लाखों संख्या में देशवासियों को परेशान किया गया।

पिछले 72 घंटों में इस देश में तमाम ऐसी चीजें हुई हैं जो शायद आजाद भारत के इतिहास में आज तक नहीं हुई. लेकिन एक बात जरूर साफ हो चुकी है. जो लड़ाई इलेक्शन कमिशन के खिलाफ थी, जो लड़ाई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वो लड़ाई नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने खिलाफ बना दी है।

नरेंद्र मोदी ने यह साफ कर दिया है कि कुछ भी करके वह ज्ञानेश कुमार को बचाएंगे. नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिया है कि राजा की जान तोते में है और यही चीज हम पहले दिन से कह रहे थे कि इलेक्शन कमिशन जिसकी जिम्मेदारी है इस देश के लोकतंत्र को बचाने की और आगे बढ़ाने की, वह पूरी तरह से नरेंद्र मोदी और अमित शाह की शह पर काम कर रहा है। पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज्ड है और सिर्फ और सिर्फ बीजेपी को जिताने के लिए ज्ञानेश कुमार बतौर चीफ इलेक्शन कमिश्नर काम कर रहे हैं. कल आप सभी लोगों ने देखा कि किस तरह से फ्लाइट में घुसकर मुझे, सौरव को और दीपके को किडनैप किया गया। कल ही अभिजीत की दादी की डेथ हुई. जब अभिजीत को इन्फॉर्म किया गया, तो उस समय भी दिल्ली पुलिस ने इतना इनह्यूमन चेहरा दिखाया, जिससे आज पूरे देश को शर्म आ रही है कि इस देश की राजधानी की पुलिस इस तरह की है।

 

 

दिल्ली पुलिस का दिल नहीं पसीजा

 

 

दीपके को जब उसकी दादी के हाल के बारे में इन्फॉर्म किया गया, तब भी वहां पर दिल्ली पुलिस कैमरा और माइक लेकर खड़ी थी. उन्होंने इस इवेंट को भी एक स्पेक्टेकल बनाने की कोशिश की. दीपके बार-बार बोलता रहा कि मेरे पेरेंट्स बहुत जल्दी एंशियस हो जाते हैं, हार्ट के मरीज हैं. आप मेरे कजिन से मुझे बात करने दीजिए जो वहां पर गांव में इस समय मौजूद है. मैं उससे बात करना चाहता हूं। मैं समझना चाहता हूं क्या हुआ, लेकिन दिल्ली पुलिस का दिल नहीं पसीजा. इस तरह के हालात इस देश में पैदा हो गए हैं कि किसी के करीबी के जाने के बाद भी ये लोग पूरी तरह इनह्यूमन बिहेवियर करते हैं. आज रिलीज होने के तुरंत बाद अभिजीत अपनी दादी के लास्ट राइट्स में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव की ओर निकला है, लेकिन हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि यह लड़ाई अब शुरू हुई है और यह लड़ाई को एक वॉर की तरह बनाने के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को शर्म आनी चाहिए।

अभिजीत खुद कभी नहीं चाहता था कि जो भी उसका पर्सनल मैटर है वो पब्लिकली उसमें बहुत एंगेज करें. वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो अपनी हार का तमाशा बनाएं। उन महामानव की तरह जिन्होंने अपनी मां के गुजरने के इवेंट को भी एक स्पेक्टेकल बना दिया था। अभिजीत वैसा इंसान नहीं है. CJP के तौर पर, हम अभिजीत के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हमें गर्व है कि इतने बड़े नुकसान के बावजूद, वह मजबूती से डटे रहे और उन्होंने कहा कि अगर 10 अक्टूबर का हमारा कॉल है तो मैं यहां से तब तक नहीं हिलूंगा जब तक ये लोग मुझे जंतर मंतर नहीं जाने देते। हम उम्मीद करते हैं कि अभिजीत के परिवार को जो ये पर्सनल लॉस हुआ है. वे इससे उबर जाएंगे और दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।

Exit mobile version