बिहार को लेकर पूछे सवाल पर कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का मूड ऑफ

 ऐसा निगेटिव प्रश्न क्यों?

दीपक कुमार तिवारी

पटना/नई दिल्ली। बिहार को ‘पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना’ का प्रोजेक्ट नहीं मिला। जबकि, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के रहने वाले हैं और बेगूसराय से बीजेपी के सांसद हैं। गिरिराज सिंह से पत्रकारों ने दिल्ली मेंं पूछा कि सात राज्यों में टेक्सटाइल पार्क को मंजूरी मिली, लेकिन बिहार क्यों छूट गया? जबकि, मंत्री जी बेगूसराय (बिहार) से ही आते हैं। इसके बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि चयन के लिए कुछ मानदंड तय किए गए थे। जो राज्य मानदंडों पर खरे उतरे, उन्हें ही पार्क मिले। मगर, सवाल सुनते ही गिरिराज सिंह अनकम्फर्टेबल हो गए। जल्दी से निकलने की कोशिश करने लगे और कहा कि ‘यार ऐसा-ऐसा निगेटिव प्रश्न क्यों करते हो?’
दरअसल, पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क योजना के तहत देश में सात जगहों पर मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेंगे। इनका मकसद टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। चुने गए राज्य हैं- महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात। बिहार का नाम इस सूची में नहीं है।
इसी को लेकर, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से पत्रकारों ने सीधा सवाल किया कि वे खुद बिहार से हैं, फिर भी बिहार को पार्क क्यों नहीं मिला? बिहार के लोग इस बारे में सवाल उठा रहे हैं। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, ‘नहीं, नहीं..सवाल नहीं उठाने का है। जिसने वो क्राइटेरिया पूरा किया उसको दिया और आगे फिर दूसरा बनेगा। यार ऐसा-ऐसा निगेटिव प्रश्न क्यों करते हो?’
वहीं, आरजेडी सांसद संजय यादव ने ‘पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल योजना’ के तहत बिहार में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कोई भी टेक्सटाइल पार्क बिहार को नहीं दिया, जबकि बिहार सम्पूर्ण क्राइटेरिया पूरा करता है। संजय यादव के मुताबिक तेजस्वी यादव की 𝟏𝟕 महीनों की सरकार में जब उद्योग विभाग राजद कोटे में था, तब चंपारण के चनपटिया में 𝟏𝟕𝟎𝟎 एकड़ जमीन चिह्नित कर बिहार में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया था।
हालांकि, कपड़ा मंत्री ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ पहला चरण है। अगर बिहार भविष्य में तय मानदंडों को पूरा करता है, तो उसे भी टेक्सटाइल पार्क मिल सकता है। केंद्र सरकार टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मित्र पार्क इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इन पार्कों में विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। कपड़ा उत्पादन से लेकर निर्यात तक की पूरी प्रक्रिया एक ही जगह पर होगी। इससे लागत कम होगी और गुणवत्ता बढ़ेगी।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी