जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके में सेना ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है। शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती देने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया. उसके पास से एके राइफल और युद्ध से जुड़ी अन्य सामाग्री बरामद की गई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

