Site icon Thenews15.in

दिल्ली में पारा 5 डिग्री सेल्सियस होने की आंशका : आईएमडी

दिल्ली में पारा

नई दिल्ली| कड़ाके की ठंड के बीच, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान रविवार को 5 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शनिवार के पूवार्नुमान से यह संकेत मिले हैं। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड का मौसम जारी रहेगा, आईएमडी ने कहा, “उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है”।

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मध्यम कोहरा देखा गया, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Exit mobile version