Site icon Thenews15.in

तेजस्वी यादव की बिगड़ी तबीयत

भवेश कुमार
अररिया। बिहार में चुनाव अभियान जोर पकड़ लिया है। एनडीए की ओर से कई स्टार प्रचार मैदान में हैं। जबकि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मोर्चा संभाले हुए हैं। इसी क्रम में तेजस्वी की तबियत खराब होने की सूचना है।

शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अररिया के फारबिसगंज अनुमंडल स्थित सिमराहा मध्य विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा थी। बताया जाता है कि मंच पर भाषण देने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। कार्यकर्ताओं ने सहारा देकर मंच से उतारा।

मिली जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर से उतरने के क्रम में उनके पैर में मोच आयी है। इसी कारण वह मंच पर ज्यादा देर खड़े रहकर भाषण भी नहीं दे पाए।
राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम के पक्ष में सभा करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने तबीयत खराब होने के कारण अपने भाषण को सीमित किया।

भाषण के दौरान वो पोडियम के सहारे खड़े थे। लेकिन, इसी बीच उनके पैर का दर्द बढ़ गया और वो लड़खड़ा गए। तब कार्यकर्ताओं ने उन्हें सहारा देकर मंच से उतारा और वहां से धीरे-धीरे हेलीकॉप्टर की ओर लेकर गए।

Exit mobile version