अनुज कुमार शर्मा
नजीबाबाद। हरियाली तीज के शुभ अवसर पर बड़ी होली सेवा समिति द्वारा माताओ और बहनों के लिए तीज मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की महिलाएं बड़ी मात्रा में एकत्र हुई और हरियाली तीज के शुभ अवसर पर झूला झूलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
रविवार को हरियाली तीज के शुभ अवसर पर नजीबाबाद के संतोषी माता के मंदिर रामलीला ग्राउंड में बड़ी होली सेवा समिति द्वारा माताओ और बहनों के लिए कई झूलों की व्यवस्था की गई और मेले का आयोजन भी किया गया। जहां पर नगर की महिलाएं बड़ी मात्रा में एकत्र हुई और झूला झूलकर हरियाली तीज का आनंद लिया, हरियाली तीज के मेले के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था भी खास ध्यान रखा गया। जिसको देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों को वहां ड्यूटी पर तैनात किया गया, जिससे कि कोई ऐसा सामाजिक तत्व आकर कोई बाधा उत्पन्न ना कर सके। नगर की महिलाएं गीत गाकर एक दूसरे को झूला झूला रही थी। और साथ ही छोटे-छोटे बच्चे भी झूला झूल कर आनंद उठा रहे थे।

