मुस्लिम आरक्षण पर इंडिया में ही दो फाड़

लालू ने की मांग तो कांग्रेस ने दिखाया संविधान

 

दीपक कुमार तिवारी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। राजद सुप्रीमो ने मुसलमानों के लिए आरक्षण के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।जिसके बाद सियासी पार्टी चढ़ गया. वहीं, कांग्रेस उनके बयान से किनारा करते हुए नजर आई है।

दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी के प्रमुख लालू यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिमों को आरक्षण देने की वकालत की है, जिसके बाद सियासत गरमा गई है। जहां एक ओर बीजेपी ने इस पर पलटवार किया है, तो कांग्रेस ने संविधान दिखाया है।

लालू के बयान पर इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और आरजेडी के बीच दो फाड़ दिखाई दिए हैं।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमारे समाज के पिछड़े वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुसार आरक्षण मिलना चाहिए। हमारे संविधान का मूल सिद्धांत सामाजिक न्याय है। सामाजिक न्याय का मार्ग आरक्षण है।

राहुल गांधी ने जो कहा है वह गारंटी है, जिसे हमने अपने ‘न्याय पत्र’ में दिया है। हम 50 फीसदी की सीमा को बढ़ाएंगे। हर राज्य की यह मांग है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस सवाल से भाग रहे हैं और धर्म पर बोल रहे हैं। धर्म आधारित आरक्षण गलत है, झूठ है।

लालू यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘PM मोदी कह रहे हैं कि INDI गठबंधन से जुड़े हुए दल OBC, अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण पर सेंध लगाने का काम कर रहे हैं। इनका घोषणापत्र इस बात का प्रमाण है। जब कांग्रेस नेतृत्व में यूपीए की सरकार सत्ता में थी तब आरजेडी और समाजवादी पार्टी उसके घटक दल थे। उस समय इन लोगों ने रंगनाथ मिश्रा कमेटी और सच्चर कमेटी गठित की थी।

उन्होंने आगे कहा, ‘रंगनाथ मिश्रा कमिटी ने इस बात का उल्लेख किया था कि 27 में से 6 फीसदी आरक्षण मुसलमानों को देना चाहिए, जिसका बीजेपी ने पुरजोर विरोध किया था। हमने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता। फिर सच्चर कमेटी गठित करके अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में से सेंध लगाने का प्रयास किया गया।

इसके लिए मुस्लिमों की कुछ जातियों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों में शामिल किया। इसका भी बीजेपी ने विरोध किया था।सीएम योगी ने कहा, ‘बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के विरोधी थे। उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं हो सकता है। ये भारत के विभाजन का कारण बना था।

और हमे कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जो देश के विभाजन का कारण बनेगा। इसके चलते अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के अधिकार बच पाए।कांग्रेस, सपा, RJD को जब भी मौका मिलेगा ये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति के आरक्षण में सेंध लगाकर इन्हें जबरन अल्पसंख्यकों को देने का प्रयास करेंगे। इनकी तरफ से भारत के विभाजन की आधारशिला रखी जा रही है, जिसके लिए वोटरों को इन्हें जवाब देना चाहिए।

लालू प्रसाद यादव से संवाददाताओं ने सवाल किया था कि आप लोग ओबीसी का आरक्षण लेकर मुसलमानों को दे रहे हैं। इस सवाल के जवाब में लालू ने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। वहीं, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा’ वाले बयान पर लालू ने कहा कि वह इतना डर गए हैं कि सभी को भड़का रहे हैं। वह संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, ये बात जनता समझ गई है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी