Site icon Thenews15.in

श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, तिलक वर्मा कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

India A Squad For Tri Series: BCCI ने गुरुवार (14 मई) को श्रीलंका की सरजमीं पर होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए का स्क्वॉड जारी कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) को कप्तान बनाया गया है. स्क्वॉड में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी मौका दिया गया है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग को सौंपी गई है.

बता दें कि ट्रॉई सीरीज की शुरुआत 09 जून से होगी. इस ट्राई सीरीज में इंडिया-ए, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए की टीमें शामिल होंगी. सीरीज श्रीलंका की मेजबानी में खेली जाएगी.

बीसीसीआई की रिलीज में बताया गया कि व्हाइट बॉल सीरीज के अलावा इंडिया-ए और श्रीलंका श्रीलंका-ए के बीच 2 दो-दिवसीय मैच खेले जाएंगे, जिसके लिए इंडिया-ए का स्क्वॉड बाद में जारी किया जाएगा. ट्राई सीरीज के सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे. मल्टी-डे रेड बॉल मैच गाले में होंगे.

 

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए का स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

ट्रॉई सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच (09 जून): इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए

दूसरा मैच (11 जून): इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए

तीसरा मैच (13 जून): अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए

चौथा मैच (15 जून): इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए

पांचवां मैच (17 जून): इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए

छठा मैच (19 जून): अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए

फाइनल (21 जून): फाइनल

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें
इस ट्राई सीरीज में सभी की नजरें 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. वैभव इन दिनों IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. सीजन में वैभव का बल्ला जमकर बोल रहा है. अब तक उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में 40 की औसत और 236.56 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 440 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकल चुके हैं.

Exit mobile version