Site icon Thenews15.in

 जिला समाहरणालय गेट के समक्ष 24 सूत्री मांगो को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

पश्चिम चम्पारण। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी के आह्वान पर शनिवार को जिला के सैकड़ो शिक्षको ने जिला अध्यक्ष नंदन कुमार के नेतृत्व मे 24 सूत्री मांगों के समर्थन मे एक दिवसीय शांतिपूर्ण धारना दिया। 24 सूत्री मांगो मे नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति,विशिष्ट शिक्षक एव वैसे विद्यालय अध्यापक जो पूर्व मे नियोजित थे,उनकी सेवा निरंतरता,प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों का योगदान,एच. आर.एम.एस. पोर्टल पर विशिष्ट शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापकों की वेतन संरचना को अपडेट करते हुए वर्द्धित महंगाई भत्ता एवं आवास भत्ता का लाभ देते हुए उनका बकाया भुगतान करना एवं अभियान चलाकर वेतन निर्धारण करना,सभी शिक्षकों को राज्यकर्मियो की तरह वित्त विभाग के प्रावधानों के तहत न्यूनतम दर पर आवास एवं वाहन ऋण उपलब्ध कराना,विशिष्ट शिक्षकों के परीक्ष्यमान अवधि मानने के अतार्किक निर्णय वापस करना और विद्यालय अध्यापकों का एक वर्षीय परीक्ष्यमान अवधि को अपडेट करना,बच्चों की अनुपस्थिति के लिए शिक्षकों को दण्डित करने का आदेश पर रोक लगाना,निरीक्षण के नाम शिक्षकों को निलंबित करना और उनके शोषण पर रोक लगाना पी आर ए एन आवंटन और ऑन बोर्डिंग की प्रक्रिया मे तेजी लाना,स्थानांतरण हेतु आवेदन से वंचित शिक्षको को आवेदन का मौका देना,पूर्व की तरह शनिवार को विद्यालय संचालन 1:00 बजे तक करना,सेवा पूर्व प्रशिक्षित शिक्षको की वेतन विसंगति दूर करना,चिकित्सा अवकाश एवं अर्जिता अवकाश की अवधि मे निर्वाध वेतन भुगतान करना,कटौती की गई वेतन एवं सभी बकाये वेतन का भुगतान करना,टी.आर.ई.4 मे डोमिसाइल लागू करना आदि मुद्दे प्रमुख रहे। वही जिला अध्यक्ष नंदन कुमार ने कहा करीब दो दशकों की सेवा करने ओर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति नही दी जा सकी है और विशिष्ट शिक्षकों को सेवा निरंतरता के लाभ से वंचित रखा गया है।

ऐसे मे परेशानी,हताशा और निराशा का सामना कर रहे शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है।अत जिला पदाधिकारी प.चंपारण को ज्ञापन देकर सरकार से मांग करते है कि हमारी मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार करे। अशोक प्रसाद,महाबिर राम व रामबालक प्रसाद आदि शिक्षक नेताओ ने शिक्षकों पर जिला मे लंबित विभिन्न प्रकार के बकाये पर अपना आक्रोश प्रकट किया और भुगतान की मांग की।धारना प्रदर्शन मे अन्य संघो के प्रतिनिधियों मे विपिन प्रसाद, राजीव रंजन प्रभाकर, राजेश राय,नर्वोदय ठाकुर ने शिक्षक हित मे अपना नैतिक समर्थन दिया।मौके पर म.कलीमुल्लाह, रामबालक प्रसाद,विवेकानंद प्रसाद, महावीर राम,राजकिशोर शर्मा,फणिन्द्र द्विवेदी,अभयनारायण प्रसाद,राजेश कुमार,सुनिल कुमार,सीमा डेनिस,रूपा कुमारी,सबीना खातुन,संगीता झा,म.खलिकुज्जमा,सुशिल कुमार सुनिल कुमार, निर्भयकांत शुक्ला,शैलेस पासवान, पन्नालाल यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
[6:07 pm, 21/6/2025] Jal Hi Jivan Hai: Ok

Exit mobile version