Site icon Thenews15.in

तंजीम फातिमा ने कहा – जेल में आजम खान को न बिस्तर – न पलंग

29 दिसंबर 2025 को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से उनकी पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा, बड़े बेटे अदीब आजम और बहन निखत अखलाक ने रामपुर जिला जेल में मुलाकात की।

मुलाकात के बाद जेल से बाहर आने पर डॉ. तंजीम फातिमा ने मीडिया से बातचीत में आजम खान की स्वास्थ्य स्थिति और जेल की सुविधाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आजम खान को जेल में न बिस्तर मिल रहा है, न पलंग, और उनकी तबीयत भी नासाज है – कोई खास सुधार नहीं हुआ, स्थिति वैसी ही बनी हुई है।

आजम खान और उनका बेटा अब्दुल्ला आजम दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे हैं और रामपुर जेल में बंद हैं। तंजीम फातिमा ने यह भी स्पष्ट किया कि आज उनकी अब्दुल्ला आजम से मुलाकात नहीं हुई।

Exit mobile version