Tag: ग्राम परिक्रमा यात्रा

  • ग्राम सदरपुर में हुआ ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम 

    ग्राम सदरपुर में हुआ ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम 

    मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का कार्यक्रम सम्पन्न हुए। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुरेश चौहान ग्राम सदरपुर सेक्टर 45 नोएडा के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओमवीर अवाना द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री संतराम त्यागी जी रहे।
    आज के कार्यक्रम में श्री संतराम त्यागी ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं को शुभाशीष दिया और श्रद्धास्पद किसान भाइयों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में किसान समृद्धि योजना एवं उज्जवला योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
    और उन्होंने कहा की आगामी 2024 के चुनाव में अपने भविष्य को और मजबूत बनाने के लिए भाजपा को भारी बहुमत से जिताए । वही श्री ओमवीर अवाना ने किसान भाइयों से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा से हमने इन 10 सालों में निरंतर ऐसी योजनाएं लागू की, जिससे गरीब की मुश्किलें कम ‘हो और उनका जीवन आसान बने। हमारे देश ‘में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे तो लगते रहे, लेकिन इन नारों के बावजूद गरीबी नहीं हटी। गरीबी हटाओ के नाम पर विपक्षी दल राजनीति तो करते थे, मगर इसके लिए कोई कार्य नीति नहीं बनाई।

    उन्होंने आश्वस्त किया कि जिस तरह पूर्व 10 सालो में भाजपा आपके जीवन को आसान बनने के लिए सफल परीक्षण करती रही उसी प्रकार आपके संयोग से 2024 के चुनाव में सफल होने के उपरांत भी करती रहेगी। कार्यकर्म में सभी किसान भाईयो का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारी,
    महामंत्री मुक्तानंद शर्मा और घनश्यान यादव ।

    जिला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, इंद्राज खटाना और दिनेश चौहान, जिला मंत्री अनिल मास्टर, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी विनय द्विवेदी, अशोक यादव कार्यकारिणी, सुरेश चौहान मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रदीप चौहान मंडल अध्यक्ष, सुनील पटेल आदि भी उपस्थित रहे।

  • सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा किया किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा को शुभारंभ 

    सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा किया किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा को शुभारंभ 

    सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर के  शुक्रताल  में भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा किसान मोर्चा ने नौ संकल्पों के साथ ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू की। पांच मार्च तक यात्रा 50 हजार गांवों में जाएगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो कहा, वही करके भी दिखाया। पहली बार अन्नदाता किसान किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना है। एक महीने तक चलने वाली इस ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ में भाजपा ने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के 2 लाख से अधिक गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आज  किसान  मोर्चा नोएडा महानगर ने  एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया . इस कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए किसान मोर्चा  की तरफ से  नोएडा महानगर के सेक्टर ६३  में खास व्यवस्था की गई थी . लगभग 300 से अधिक किसान एकत्र होकर यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम का  लाइव प्रसारण  देखा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौतम बुध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा जी रहे , सांसद  महेश शर्मा  जी ने सभी किसान भाइयों को सभी योजनाओं के बारे में जागरूक किया ,और उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता जी ने भी किसान  भाइयों अनुरोध किया की पिछली  बार से भी ज्यादा वोट देकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने  का अनुरोध किया।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  किसान  मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना  ने किया और उन्होंने खा की किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस बात रिकॉर्ड मतों भाजपा  को जिताने  का काम करेंगे।  कार्यक्रम में उपस्थित हमारे नोएडा महानगर के महामंत्री  गणेश  जाटव , उमेश त्यागी , गिरिजा सिंह , महेश अवाना , धर्मेंद्र गुप्ता सुशील शर्मा , रवि यादव , अमित त्यागी , घनश्याम  यादव, मुक्तानंद शर्मा,  सिंह  निर्मल , उमेश  पहलवान , इंद्राज खटाना धर्मेंद्र गुप्ता , पप्पू प्रधान , दिनेश चौहान , विजय अवाना अनिल मास्टर विष्णु शर्मा रवींद्र यादव अभय त्यागी संदीप उपाध्याय प्रदीप त्यागी अशोक यादव संजीव पटेल प्रदीप शर्मा प्रमोद कुमार सुरेश चौहान लीलू अवाना रामेश्वर  यादव राकेश उपाधयाय ,  , चिरजीव  विश्रकर्मा  आदि मौजूद थे।

  • Noida News : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” जिला कार्यशाला बैठक 

    Noida News : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” जिला कार्यशाला बैठक 

    आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर की जिला परिक्रमा यात्रा की जिला कार्यशाला बैठक सेक्टर 116 स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला बैठक में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित त्यागी, जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज गुप्ता जी उपस्थित रहे।

    किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित त्यागी जी ने जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम के रूपरेखा को जिला एवं मंडल पदाधिकारीयो को समझाया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का काम किया। नोएडा महानगर भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता जी ने जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ता 2024 के चुनाव अभियान में लग जाय।सभी कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और सभी आगामी कार्यक्रमो को सफल बनाएं,आगामी कार्यक्रम गांव चले अभियान पर उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि गांव गांव जाकर जनता के बीच भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे एवं जनता से सरकार का फीडबैक भी लेंगे।

    किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की सभी जिला एवं मंडल के पदाधिकारीयो से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर ग्राम परिक्रमा यात्रा को सफल बनाएंगे और किसान मोर्चा को जिले में नंबर वन पर लाने का काम करेंगे। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील शर्मा ,रवि यादव , किसान मोर्चा के जिला प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना, भाजपा महामंत्री उमेश त्यागी , उमेश पहलवान, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुक्तानंद शर्मा , घनश्याम यादव जिला उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना, पप्पू प्रधान, रोहित सोरखा, मूलचंद शर्मा, जिला मंत्री सतपाल अवाना, अनिल मास्टर साहिल शर्मा, विष्णु शर्मा, विजय अवाना सर्वेश कुमार सिंह, रविन्द्र यादव जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार झा, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी जिला कार्यकारिणी सदस्य भगवत दयाल शर्मा, अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, संजीव पटेल, सुरेश चौहान, महामंत्री मुकेश शर्मा , बलवंत सिंह, सुमित झा, टिंकू यादव , राकेश बरौला, सहित अन्य किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।