Tag: PUNJAB CHUNAV

  • पंजाब कांग्रेस CM फेस घोषणा से पहले, सिद्धू को निभाना होगा वचन : चन्नी

    पंजाब कांग्रेस CM फेस घोषणा से पहले, सिद्धू को निभाना होगा वचन : चन्नी

    द न्यूज़ 15
    रूप नगर| पंजाब सिधानसभा चुनाव के चलते पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी ने कही बड़ी बात| उन्होंने कहा, पंजाब कांग्रेस के CM फेस को घोषित करने से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अपना वचन निभाना ही होगा। उनका कहना है कि इस पद के लिए हमेशा से जोर शोर से अपना दावा ठोकते रहे नवजोत सिंह सिद्धू निकट भविष्य में कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएंगे, जिससे उनका या पार्टी का आने वाले चुनाव में नुकसान हो।
    चरणजीत सिंह चन्नी का मानना है कि उनकी तरह ही सिद्धू भी उस वचन को निभाएंगे जो राहुल गांधी के जालंधर दौरे के दौरान पंजाब की जनता के सामने मंच से दिया था। रामायण की चौपाई ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई..’ का उच्चारण करते हुए चन्नी ने कहा, ‘ मैंने और सिद्धू ने राहुल गांधी के सामने हाथ उठाकर कसम खाई थी कि हाईकमान किसी को भी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे, हम दोनों पूरी ईमानदारी और शिद्दत के साथ उस फैसले को मंजूर करेंगे।’
    चन्नी ने कहा कि हम दोनों (चन्नी और सिद्धू) ने राहुल गांधी से मंच से यह वादा किया था कि कांग्रेस की जीत एवं पंजाब की बेहतरी के लिए हमें कोई भी बलिदान देना पड़े, हम देंगे और आज वह समय आ गया है, जब हम रामायण की इस चौपाई में कहे शब्दों को सार्थकता प्रदान कर सकते हैं। सिद्धू मेरे बड़े भाई हैं, वह भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं और हम दोनों के संबंधों में कोई बदलाव नहीं आएगा।
    चन्नी ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो बतौर मुख्यमंत्री वह पहला हस्ताक्षर उस फाइल पर करेंगे, जिसमें एक लाख युवाओं को रोजगार देने का प्रस्ताव होगा। उनकी दूसरी प्राथमिकता शिक्षा और तीसरी हेल्थ होगी।

  • केजरीवाल पंजाब दौरे पर, मजीठिया और सिद्धू की लड़ाई पर बढ़ी बात : पंजाब चुनाव

    केजरीवाल पंजाब दौरे पर, मजीठिया और सिद्धू की लड़ाई पर बढ़ी बात : पंजाब चुनाव

    द न्यूज़ 15
    अमृतसर। गुरुवार देर रात मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवालन श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद मीडिया से बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब को इन्होंने लूटा और गालियां मुझे देते हैं।
    अमृतसर पूर्वी सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बिक्रम सिंह मजीठिया के चुनाव लड़ने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों बड़े राजनीतिक हाथी हैं। जिनके पैरों के नीचे जनता दब जाएगी। मजीठिया की जमानत रद्द हो चुकी है और अब जेल से भागते फिर रहे हैं। सिद्धू अपने हलके में जाते नहीं। वो किसी का फोन नहीं उठाते। किसी के सुखदुख में काम नहीं आते। सिद्धू ने अपने हलके में कोई काम नहीं किया है। पूर्वी हलके से अपनी उम्मीदवार जीवनजोत के बारे में उन्होंने कहा कि वह आम महिला हैं, जो लोगों के बीच रहती हैं और जरूरतमंदों की मदद करती हैं।
    सिद्धू और मजीठिया के अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ने पर आम आदमी पार्टी मुखर है। पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि चन्नी साहिब का मास्टरस्ट्रोक – मजीठिया को सिद्धू के खिलाफ खड़ा कर दिया। मजीठिया भी चन्नी साहिब का एहसान उतार रहा है, चन्नी साहिब ने उसे गिरफ्तार जो नहीं किया।

  • पंजाब विधानसभा चुनाव : पठानकोट से चुनाव लड़ेंगे BJP  प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा

    पंजाब विधानसभा चुनाव : पठानकोट से चुनाव लड़ेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा

    द न्यूज़ 15
    नई दिल्ली। भाजपा पार्टी ने शुक्रवार देर रात पंजाब के चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची को जारी कर अपने प्रदेश अध्यक्ष को भी चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी किया , भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव- 2022 के लिए पठानकोट से अश्विनी कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

    अश्विनी शर्मा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत जी और सभी भाजपा परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास कर मुझे पठानकोट से उम्मीदवार घोषित किया।”

    इससे पहले शुक्रवार शाम को ही भाजपा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब के लिए अपने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी किया था। भाजपा पंजाब में अब तक अपने 35 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

    भाजपा ने 34 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में 12 किसान, 8 अनुसूचित जाति और 13 सिख समुदाय के व्यक्तियों को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा द्वारा घोषित दोनों सूची के उम्मीदवारों की बात करें तो पार्टी ने अपने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को पठानकोट से और अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है।

    भाजपा ने प्रदेश के अपने पुराने दिग्गज नेताओं पर भरोसा करने के साथ ही दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं पर भी भरोसा किया है।

  • पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी भाजपा में शामिल

    पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी भाजपा में शामिल

    नई दिल्ली| पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। यहां भाजपा में शामिल होने से पहले सोढ़ी ने कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

    वह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत और सोम प्रकाश की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम, मनजिंदर सिंह सिरसा और संजय मयूख भी मौजूद थे।

    सोढ़ी का पार्टी में स्वागत करते हुए यादव ने कहा कि पंजाब के खेल, सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उनका विशेष स्थान है। यादव ने कहा, “2002 से चार बार के विधायक सोढ़ी पंजाब में पार्टी को मजबूत करेंगे।”

    सोढ़ी कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में खेल मंत्री थे।

    शेखावत ने कहा, “सोढ़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब की सेवा करने के लिए भाजपा में शामिल हुए। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वर्तमान में, वह पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। वह हमें ‘एक नया पंजाब, भाजपा के साथ’ बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेंगे।”

    बीजेपी में शामिल होने के बाद सोढ़ी ने कहा कि उन्होंने पंजाब के हित में फैसला लिया है।

    सोढ़ी ने कहा, “पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। शांति और सद्भाव खतरे में है और राज्य सरकार इसे संभालने में सक्षम नहीं है। पंजाब भारत का एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण राज्य है। केवल प्रधानमंत्री ही पंजाब को बचा सकते हैं।