स्वतंत्रदेव का अखिलेश पर हमला, बोले, ‘अपने कुनबे को बढ़ाने के लिए हुई संसाधनों की लूट’

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि पिछली सरकार ने संसाधनों की खुली लूट अपने कुनबे के लिए की थी।

स्वतंत्रदेव ने शुक्रवार को अपने जारी बयान में कहा कि, “बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी की सरकार के कारनामे याद दिलाएंगे तो सपा मुखिया अखिलेश यादव पानी पानी हो जाएंगे। कैसे पिछली सरकार ने बुंदेलखंडवासियों के हक पर डाका डाला था, कैसे बुंदेलखंड को बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसाया गया था? किस प्रकार बुन्देलखण्ड के हिस्से की खनिज संपदा लूट कर समाजवादी नेताओं ने कुनबे और अपनी जेबें भरी थी। 2017 के पहले के बुन्देलखण्ड की स्थिति को लोग भूले नहीं हैं। जनकल्याणकारी और गरीब कल्याण की दिशा में किये गए कार्यो की वजह से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री को जनता जनार्दन का आशीर्वाद हासिल है और 2014, 2017, 2019 की तरह एक बार फिर 2022 में जनता का आशीर्वाद इस जोड़ी को जरूर मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि पिछली सरकार ने संसाधनों की खुली लूट अपने कुनबे के लिए की थी।

“2017 के बाद से बुन्देलखण्ड को 22 घंटे बिजली मिल रही है, सिंचाई के लिए भरपूर पानी की उपलब्धता के लिए बरसों से लंबित सिंचाई परियोजनाएं भी हमने पूरी की हैं। अब हम हर घर में पीने के पानी की भी व्यवस्था कर रहे हैं। बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे भी लगभग बनकर तैयार हो गया है। डिफेंस कॉरिडोर की भी सौगात मोदी जी ने बुन्देलखण्ड को दी है। यह क्षेत्र अब प्रदेश को सौर ऊर्जा से बनी बिजली भी सप्लाई कर रहा है। मोदी व योगी सरकार ने रोजगार के अनगिनत अवसर दिए हैं, जिस कारण बुंदेलखंड पिछड़ेपन के दाग को धोकर आगे बढ़ रहा है। इससे सपा मुखिया को तकलीफ हो रही है।

Related Posts

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार