सूरत सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को नियामित जमानत दी, 13 अप्रैल को होगी सुनवाई

सूरत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच.एच. वर्मा की अदालत ने मोदी उपनाम को लेकर राहुल की ओर से की गई एक टिप्पणी के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में उन्हें 23 मार्च को दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

अहमदाबाद। सूरत की सेशन कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दाखिल की अपील पर 13 अप्रैल को सुनवाई होगी। कोर्ट ने इसके साथ ही राहुल गांधी की नियमित जमानत भी मंजूर कर दी। इससे पहले राहुल गांधी की ओर से सूरत की कोर्ट में उनके वकील की ओर से निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली अपील दाखिल की गई। दोपहर तीन बजे राहुल गांधी कोर्ट में पेश हुए। जहां उन्हें कोर्ट ने जमानत दी। कांग्रेस नेता सूरत कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए दिल्ली से बहन प्रियंका गांधी के साथ सूरत पहुंचे थे। राहुल गांधी के सूरत पहुंचने पर प्रदेश भर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी सूरत कोर्ट के बाहर जमा हुए थे। राहुल गांधी जब कोर्ट में पेश हुए तो उस वक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। राहुल गांधी की ओर से निचली अदालत के फैसले को 11 दिन कोर्ट में चैलेंज किया गया।
अपील के लिए मिले थे 30 दिन
2019 के मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर अदालत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी। उन्हें अपील के लिए ३० दिन का वक्त दिया गया था। आदेश के बाद राहुल की सांसदी भी चली गई थी। अगर ऊपरी अदालत सजा पर रोक नहीं लगाती तो वह आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राहुल गांधी सूरत की सीजेएम कोर्ट के फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। राहुल गाांधी की ओर अपील दाखिल होने से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सूरत में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इसमें गहलोत ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि बीजेपी बदले की भावना से विपक्ष नेताओं पर कार्रवाई कर रही है।

कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में भरूच से सूरत जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया। राहुल गांधी आज मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरत पहुंच रहे हैं। उससे पहले ही गुजरात में घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूरत पहुंचने से रोका जा रहा है। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अमित नायक ने आरोप लगाया है कि सूरत पुलिस बीजेपी सरकार के इशारे पर कार्यकर्ताओं के वाहनों के डिटेन कर रही है। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सूरत में राहुल गांधी के साथ होंगे। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि वह डरेंगे नहीं। वह अमित शाह, मोदी के सामने नहीं झुकेंगे। वह न्यायपालिका के सामने ही जाएंगे। एक ओर आप कह रहे हैं कि उन्हें कोर्ट जाना चाहिए लेकिन जब वह जा रहे हंै तो आपको इससे दिक्कत हो रही है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी