ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एव कूटरचित दस्तावेज (वसीयतनामा व इकरारनामा) तैयार कर प्रोपर्टी विक्रय करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार किया गया। सूरजपुर पुलिस द्वारा शनिवार को दुर्गा गोलचक्कर से आरोपी राजेश कुमार सिंह पुत्र फूल सिंह को गिरफ्तार किया गया है ।
आरोपी राजेश कुमार सिंह उपरोक्त के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मुकदमा वादी को विक्रय करने हेतु धोखाधड़ी कर फर्जी एवं कूटरचित जीपीए और वसीयत सहित अन्य प्रपत्र तैयार कराते हुए मुकदमा वादी से करीब 74 लाख रुपये हड़प लेने का अपराध किया गया है जिसके सम्बन्ध में मुकदमा वादी द्वारा थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0-205/2025 धारा 318(2),115(2),352, 351(2), 316(2), 318(4), 61(2), 338, 336(4), 340(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। आरोपी राजेश कुमार सिंह उपरोक्त उक्त अभियोग में वांछित चल रहा था जिसके गिरफ्तार कर लिया गया है एवं इसके साथी सुभाष को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार

