Site icon Thenews15.in

पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले के पुलिस लाइंस इलाके में शुक्रवार को एक भयानक विस्फोट हुआ है। यह धमाका एक सुसाइड ब्लास्ट था, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह विस्फोट पुलिस लाइंस इलाके में स्थित एक मस्जिद के पास जुमे की नमाज के दौरान हुआ।

 

DHQ प्रमुख और पुलिस ने दी जानकारी

 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला मुख्यालय (DHQ) अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट (MS) ताहिर अली शाह ने बताया कि धमाके के बाद 15 लोगों के शवों को और 50 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में लाया गया है। वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह भयानक विस्फोट जुमे की नमाज के दौरान हुआ और मस्जिद के बाहर की जमीन में एक बड़ा गड्ढा बन गया। पुलिस ने कहा कि धमाके से घायल हुए लोगों में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. जबकि विस्फोट के बाद पुलिस लाइंस इलाके में और ज्यादा संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

Exit mobile version